UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में अगले दो दिन तक बारिश के आसार, जानें कब होगी मानसून की एंट्री

प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में आज यानी की शुक्रवार को बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही अगले दो दिन मौसम खराब रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने पहाड़ी क्षेत्रों में आज बारिश के साथ तेज गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ बना रहेगा।

बारिश का येलो अलर्ट

बता दें शुक्रवार यानी की आज का मौसम खराब रहेगा। पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही अगले दो दिन 10 से 12 जून तक पर्वतीय इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले दो दिन तक मौसम खराब रहेगा। इसके साथ ही तेज झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। उन्होंने सभी लोगों से हवा चलने के दौरान खुले स्थान के बजाए पक्के मकान में रहने की अपील की है।

देरी से होगी मानसून की एंट्री

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन तक मौसम का मिजाज सामान्य बना रहेगा। भारत में गुरूवार को मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। जबकि उत्तराखंड में इस साल मानसून पांच दिन देरी से आएगा। विक्रम सिंह के अनुसार अगर सामान्य रूप से मानसून आएगा तो उत्तराखंड में 20 या 25 जून तक आएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें