Uttarakhand

Champawat news: जिले के स्कूल में गैर हाजिर होने पर प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षकों को किया निलंबित

Champawat जिले के पूर्णागिरि धाम क्षेत्र के कोट केंद्री राजकीय जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक सहित तीन शिक्षकों को स्कूल से गैर हाजिर होने के कारण निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षाधिकारी डॉ. एएस गुंसाई ने निलंबन के आदेश जारी किए हैं।

शिकायत पर किया औचक निरीक्षण

बता दें कि क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कोट केंद्री के स्कूलों की बदहाली की शिकायत की थी। इस पर सीईओ आरसी पुरोहित और champawat के बीईओ भारत जोशी ने 13 मई को कोटकेंद्री जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया। मुआयने में जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक कुंदन सिंह बोहरा स्कूल में मिले। जबकि प्रधानाध्यापक और दो अन्य शिक्षक गैर हाजिर मिले। इस स्कूल में महज चार ही छात्र पंजीकृत हैं। जांच के आधार पर डीईओ डॉ. गुंसाई ने तीनों गैर हाजिर शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।

इन अध्यापकों को किया निलंबित

निलंबित करने वाले अध्यपकों में .जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक हरीश पांडेय, मोहित अग्रवाल, निर्मला पांडेय शामिल हैं। मामले की जांच के लिए champawat के बीईओ भारत जोशी को जांच अधिकारी बनाया गया है। उन्हें 15 दिन में जांच पूरी करने को कहा गया है। निलंबित प्रधानाध्यापक को उप खंड कार्यालय और दोनों शिक्षकों को महात्मा गांधी जूनियर हाईस्कूल संबद्ध किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें