UttarakhandBig NewsUttarakhand Weather News

आज से बदलेगा मौसम, पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रियों से की ये अपील

उत्तराखंड में मंगलवार से मौसम करवट बदलने जा रहा है। प्रदेश में कई जगह बारिश व तेज गर्जना के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मंगलवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक आज कहीं कहीं तेज बारिश और तेज गर्जना, बिजली चमकने के आसार हैं। इसके अलावा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी।

24 और 25 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 24 और 25 मई को प्रदेश में कहीं कहीं ओलावृष्टि, तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई है। जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उन्होंने लोगों से अलर्ट को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

पुलिस ने की चारधाम यात्रियों से अपील

मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उत्तराखंड पुलिस ने अपने ट्वीटर पर ट्वीट कर लिखा है कि “कृपया सावधानी बरतें और मौसम के अनुसार ही यात्रा करें। बरसाती, छाता व ऊनी/गर्म वस्त्र साथ में जरुर रखें। मौसम सूचना चेक करते रहें।”

https://twitter.com/uttarakhandcops/status/1660602207270756352

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें