रंगदारी वसूलने के मामले में तीन कथित पत्रकार गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल, जानें कौन है ये

हल्द्वानी में सिंचाई विभाग के प्रधान सहायक से तीन कथित पत्रकारों की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पत्रकारों ने प्रधान सहायक से एक- एक लाख की रंगदारी मांगी थी। मामले में हल्द्वानी पुलिस ने तीन पत्रकारों को गिरफ्तार किया है जबकि एक महिला फरार चल रही है। जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विजिलेंस शाखा का अधिकारी बताकर मांगी रंगदारी
एसपी सिटी जगदीश चंद्र ने मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी कि विगत दिवस सिंचाई विभाग के प्रधान कार्यालय में बाबू पर तैनात उमेश ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि गुरुवार को एक महिला सहित चार लोग उनके कार्यालय पहुंचे। सभी ने स्वयं को पुलिस की विजिलेंस शाखा का अधिकारी बताया और विजिलेंस का आईकार्ड दिखाया। इसमें से एक आरोपी के साथ बाइक से एटीएम पहुंचे और 70 हजार रुपये निकाले। एक दोस्त से बाकी की रकम 20 हजार रुपये उधार मांगे और 10 हजार रुपये मिलाकर आरोपियों को एक लाख रुपये की रकम दी। इसके बाद सभी फरार हो गए।
रंगदारी मांगने वाले आरोपी गिरफ्तार
अधिकारी ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद रंगदारी मांगने वालों की तलाश शुरू की जिसमें से उन्हें दबोच लिया गया पूछताछ में उन्होंने अपना नाम भूपेंद्र सिंह पुत्र रणधीर सिंह बाजपुर, सुंदर सिंह पुत्र हयात सिंह निवासी गुलरभोज, सौरभ गाबा पुत्र किशन लाल शांति बिहार रुद्रपुर बताया। जबकि फरार महिला का नाम साक्षी सक्सेना निवासी नोएडा शामिल है। तीनों आरोपियों के पास से 90 हजार बरामद हुए है।
पहले भी गए हैं तीनों आरोपी जेल
पुलिस ने बताया कि इससे पहले सौरभ गाबा वर्ष 2019 में चिकित्सक के स्टिंग में एक लाख की रंगदारी मांगने में जेल जा चुका है। वही इससे पहले इन तीनों को टनकपुर में रंगदारी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।