Uttarakhand

हरिद्वार में पुलिस ने ढोल नगाड़े बजाकर की मुनादी, चार पेशेवर अपराधियों को किया जिलाबदर

हरिद्वार में पुलिस द्वारा पेशवर अपराधियों को पकड़ने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में हरिद्वार पुलिस ने घरों में ढोल नगाड़े बजाकर मुनादी की और 4 अपराधियों पर नकेल कसकर उन्हें जिले से बाहर का रास्ता दिखाया।

घरों में ढोल बजाकर की मुनादी

पेशेवर अपराधियों पर नकेल कसकर अपराध पर लगाम लगाने के लिए एसएसपी अजय सिंह के दिए गए निर्देशों के अमुसार हरिद्वार पुलिस ने 4 पेशवर अपराधियों के खिलाफ तड़ीपार की कार्यवाही कर उन्हे सहारनपुर बार्डर पर जिले के बाहर का रास्ता दिखाया। इस दौरान घरों में ढोल बजाकर मुनादी की गई। ढोल नगाड़े की आवाज सुनकर सभी पड़ोस के लोगों का जलसा भी देखने को मिला।

4 अपराधियों को किया जिलाबदर

जिलाबदर के सम्बन्ध में माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर थाना श्यामपुर पुलिस ने 17 मई को नशा तस्कर राजीव को और थाना झबरेड़ा पुलिस ने 19 मई को अभियुक्त नकली राम व 20 मई को अभियुक्त दिलशाद व तबरेज को जिलाबदर किया है ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें