G20 कार्यक्रम के लिए SSP श्वेता चौबे ने की व्यापारियों एवं स्थानीय व्यक्तियों के साथ बैठक

पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे ने आगामी G20 की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को देखते हुए व्यापारियों एवं स्थानीय व्यक्तियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होनें कई सारे जरूरी दिशा निर्देश दिए।
सम्पूर्ण कार्यक्रम क्षेत्र रहेगा जीरो जोन
थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में आगामी G20 कार्यक्रम को देखते हुए लक्ष्मणझूला के परमार्थ में आरती एवं रात्रि भोज का आयोजन किया जाना है । जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सम्पूर्ण क्षेत्र को 5 जोन 12 सेक्टरों में बांटा गया है। साथ ही 5 अपर पुलिस अधीक्षक,8 क्षेत्राधिकारी, 10 निरीक्षक/थानाध्यक्ष, 47 उपनिरीक्षक, 10 महिला उपनिरीक्षक, 206 आरक्षी, 2 कम्पनी 1 प्लाटून पीएसी, 3 एसडीआरएफ टीम, 3 टीम जल पुलिस, बीडीएस, फायर सर्विस टीम की ड्यूटी लगायी गयी है। साथ ही 23 मई को भी रिहर्सल के दौरान भी यह क्षेत्र जीरो जोन रहेगा।
समस्याओं का होगा निस्तारण
कार्यक्रम के दौरान जीरो जोन व अन्य व्यस्थाओं के सम्बन्ध में थाना लक्ष्मणझूला परिसर में स्थानीय व्यापारियों के साथ बेठक आयोजित की गयी। बैठक के दौरान व्यापारियों एवं स्थानीय व्यक्तियों द्वारा जो समस्यायें रखी गयी उनके निस्तारण हेतु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला को तत्काल अनुपालन हेतु निर्देशित किया गया।