HighlightUttarakhand

प्रदेश में नए जिलों का जल्द होगा गठन, सीएम धामी ने कही ये बात

उत्तराखंड में में लंबे समय से नए जिलों के गठन की मांग की जा रही है। इसको लेकर कई बार आश्वासन और घोषणाएं भी की गई। लेकिन जिले अभी तक अस्तित्व में नहीं आए। लेकिन अब प्रदेश में जल्द ही नए जिलों का गठन होगा। ये बात खुद सीएम धामी ने कही है।

जल्द ही अस्तित्व में आएंगे नए जिले

प्रदेश में लंबे समय से नए जिलों के गठन की मांग उठती रही है। सालों से इस पर आश्वन ही मिल रहा है। लेकिन अब तक प्रदेश में नए जिलों का गठन नहीं किया गया है।

जिसके कारण लोगों में आक्रोश भी देखने को मिलता रहता है। लेकिन अब प्रदेश में जल्द ही नए जिलों का गठन किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद सीएम धामी ने दी है।

सरकार को कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार

नए जिलों के गठन के लिए सरकार को पूर्व में गठित की गई कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार है। सीएम धामी ने कहा कि नए जिलों के गठन को लेकर सरकार गंभीर है।

हमारा प्रयास सुशासन देना है। हम चाहते हैं कि सबकी आसानी से सरकार तक पहुंच हो और सबकी समस्याओं का समाधान भी हो।

जिलों के लिए बार-बार उठती रही है मांग

नए जिलों के गठन के लिए बार-बार मांग उठती रही है। राज्य गठन के बाद से ही नए जिलों के गठन के लिे मांग की जा रही है। इस मामले में 2011 में तत्कालीन सीएम डॉ. रमेश पोखलियाल निशंक ने घोषणा भी की थी। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चार नए जिलों की घोषणा की थी।

यमनोत्री, कोटद्वार, रानीखेत और डीडीहाट को जिले बनाने की घोषणा की गई थी। तब इस लिस्ट में काशीपुर शामिल नहीं था। लेकिन लोगों के आक्रोश के बाद काशीपुर को भी नया जिला बनाने की सहमति दी गई थी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें