आपसी बोलचाल में हुई हत्या, पत्नी की शिकायत पर एसएसपी ने 24 घंटे मे तीनों आरोपी किए गिरफ्तार

पौड़ी में आपसी बोलचाल में हुई हत्या का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे की टीम ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि जिन लोगों ने हत्या की वो सभी शराब पीने के आदी थे और किसी बात पर बहस होने के बाद उन्होनें कोटद्वार की रहने वाली पुष्पा रावत के पति नैन सिंह रावत को मौत के घाट उतार दिया।
पत्नी ने की थी रिर्पोट दर्ज
बता दे कि बीते दिन 8 मई को कोटद्वार की रहने वाली पुष्पा रावत ने श्रीनगर पर रिपोर्ट दर्ज करायी कि 5 मई को ललित मोहन जोशी, विक्रम भण्डारी, रोबिन ध्यानी, सोनू धीमान एवं राजू पंत ने उनके पति नैन सिंह रावत के साथ मारपीट कर उनकी हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने धारा 302/34 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।
एसएसपी ने तुरंत की कार्यवाही
वहीं आपको बता दे कि घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने घटना का शीघ्र अनावरण कर घटना में संलिप्त अभियुक्तगणों की जल्द गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल, क्षेत्राधिकारी श्याम दत्त नौटियाल, प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। वहीं गठित टीम ने द्वारा 24 घण्टे के अन्दर सभी आरोपी विक्रम सिंह, ललित मोहन जोशी, रोबिन ध्यानी को गिरफ्तार किया है।
नैन सिंह रावत को कैसे मारा
गिरफ्तार हुए आरोपियों ने बताया कि वे सभी आपस में दोस्त हैं और अक्सर साथ रहते हैं। उन्होनें 5 मई को साथ में शराब पी और स्थानीय दुकानदार प्रवेश धीमान की दुकान के सामने खडे हो गये। तभी वहां पर नैन सिंह रावत उर्फ हनी आया और किसी बात को लेकर गाली गलौच करने लगा । जिस पर अभियुक्तों द्वारा उसे समझाने की कोशिश की गयी लेकिन वह नही माना, जिस पर बिक्रम सिंह व रोबिन ने नैन सिंह रावत उर्फ हनी के साथ मारपीट की और मारपीट के दौरान रोबिन ने आवेश में आकर नैन सिंह रावत उर्फ हनी के सिर पर डण्डे से वार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी।
तीनों आरोपी एक ही गांव से
बता दे कि आरोपी विक्रम सिंह भण्डारी, ललित मोहन जोशी, और रोबिन ध्यानी तीनों ही श्रीकोट गंगानाली, श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले है।