HighlightUttarakhandUttarakhand Weather News

प्रदेश में आज चटक धूप के साथ हुई दिन की शुरूआत, पर्वतीय इलाकों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट हुआ जारी

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ चल रहा था। लेकिन आज दिन की शुरूआत चटक धूप के साथ हुई है। इसके साथ ही प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

चटक धूप के साथ हुई दिन की शुरूआत

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ था। प्रदेश के उच्च पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो रही थी। जबकि निचले इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि के चलते मौसम में ठंडक आ गई थी। लेकिन आज चटख धूप के साथ दिन की शुरूआत हुई है। राजधानी दून के साथ ही प्रदेश के अन्य इलाकों में धूप खिली है।

पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

चटख धूप के साथ दिन की शुरूआत के साथ ही पहाड़ी इलाकों के लिए मौसम विभाग ने आज ओलावृष्टि की आशंका जताई है। इसके साथ ही पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बिजली चमक सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय इलाकों के साथ ही कुछ मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं बारिश होने की आशंका है। इसके साथ ही तेज गर्जना होने की आशंका भी है। जबकि मंगलवार को प्रदेश के  रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गर्जना हो सकती है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें