Big NewsChar Dham Yatra 2023

खुल गए बाबा केदार के कपाट, महादेव के जयकारों से गूंजा धाम, श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा

केदारनाथ धाम के कपाट मंगलवार सुबह छह बजकर 20 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु कपाटोद्घाटन की पावन बेला के साक्षी बने। इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

35 क्विंटल फूलों से सजाया गया था बाबा केदार का धाम

बता दें कपाटोद्घाटन के शुभ अवसर पर केदारनाथ मंदिर को 35 क्विंटल फूलों से सजाया गया था। कपाटोद्घाटन के दौरान गायक रूप कुमार राठौर और सुनली राठौर ने भजन प्रस्तुति दी। बाबा केदार के कपाट खुलने की प्रक्रिया सुबह पांच बजे से ही शुरू हो गई थी।

महादेव के जयकारों से गूंजा धाम

धार्मिक परम्पराओं के निर्वहन के साथ- साथ बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर रावल निवास से मंदिर परिसर में पहुंची। वहां पहुंचकर रावल ने भक्तों को आशीर्वाद दिया।

इसके बाद रावल एवं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रशासन की ओर से केदारनाथ धाम मंदिर के कपाट खोले गए। कपाट खुलते ही धाम महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें