HighlightUttarakhandUttarakhand Weather News

प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन पांच जिलों में बारिश बर्फबारी के आसार

प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। रविवार को पांच जिलों में मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जनपदों के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

इन पांच जिलों में बारिश बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर जिले के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।

26 अप्रैल बदला रहेगा मौसम

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के पहाड़ी जनपदों में रविवार से 26 अप्रैल तक बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही राजधानी देहरादून में बीते तीन दिनों में मौसम में हुए बदलाव से गर्मी का अहसास कम हुआ है। लेकिन रविवार को चटख धूप खिलने की संभावना है। ऐसे में एक बार तापमान बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 23 अप्रैल को कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें