HighlightUttarakhand

गर्मी से राहत, मैदान से लेकर पहाड़ों तक चली तेज हवाएं, भारी बारिश का येलो अलर्ट

प्रदेश में इन दिनों चढ़ता पारा आमजन के लिए मुश्किलों का सबब बना हुआ है। लेकिन मंगलवार से ही कई जनपदों में मौसम का मिजाज बदला दिखा। मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और बौछारें पद सकती है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी के आसार है।

18 से 21 तक ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 18 से 21 प्रदेश के कई जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। मौसम विभाग के निदेशक ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, उत्तरकाशी, और रुद्रप्रयाग जिले में तेज बौछार के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने की भी संभावना है।

खुले स्थान पर वाहन और मवेशियों को न रखने की दी सलाह

मौसम केंद्र ने तेज बारिश और ओलावृष्टि से वृक्षारोपण, बागवानी और फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके साथ ही विभाग ने खुले स्थानों पर वाहन और मवेशियों को न रखने की हिदायत दी है। तेज ओलावृष्टि से वाहन और मवेशियों को नुकसान होने की संभावना हो सकती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें