NationalUttarakhand Weather News

बदला मौसम का मिजाज, अब रहें भीषण गर्मी के लिए तैयार, इन राज्यों में चलेगी लू

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल चुका है । जहां कुछ दिनों पहले बारिश के कारण लोग जैकेट पहनकर सर्दी का एहसास कर रहे थे तो वहीं अब सूरज की तपिश में तपने के लिए भी तैयार है । इस बार तेज गर्मी लोगो को खूब परेशान करेगी ।  आने वाले दिनों में लोगों को लू के थपेड़े झेलने पड़ेंगे ।

इन राज्यों में चलेगी लू

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बिहार में लू चल सकती है। वहीं, इस अवधि के दौरान मध्य, पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक लू चलने की संभावना है।

15 से 17 अप्रैल तक बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग की मानें तो गंगीय पश्चिम बंगाल में 17 अप्रैल, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 15 अप्रैल और बिहार में 15 से 17 अप्रैल तक लू की स्थिति रह सकती है। इसके अलावा मध्य और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में अधिकतम तापमान फिलहाल 40 डिग्री से 42 डिग्री के बीच बना हुआ है। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें