Big NewsUttarakhandUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में पल पल बदलता मौसम का मिजाज, पहाड़ों में अभी भी बारिश और बर्फबारी के आसार

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों में रविवार को भी बारिश का दौर जारी रहने के आसार है। अधिकांश पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर बरकरार है। रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

3200 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। जबकि निचले इलाकों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। अधिकांश शहरों का तापमान सामान्य के आसपास बना रहने का अनुमान है।

गंगोत्री हाईवे पर 16 घंटे बंद रही आवाजाही

बीते शनिवार को गंगोत्री में हल्की बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते गंगोत्री धाम से लगी पहाड़ियों ने सफेद चादर ओढ़ ली। वहीं तापमान में गिरावट से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ी।

मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते शनिवार को गंगोत्री हाईवे पर 16 घंटे आवाजाही बंद रही। बता दें शनिवार को देहरादून, मसूरी, विकासनगर सहित कई मैदानी इलाकों में बारिश हुई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें