UttarakhandUttarakhand Weather News

WEATHER: उत्तराखंड में दोपहर बाद फिर बदला मौसम का मिजाज, पहाड़ी इलाकों में बारिश शुरू

उत्तराखंड में पिछले चार दिन से रुक- रूककर हो रही बारिश से आज कुछ हद तक राहत देखने को मिली। आज मौसम खुला तो ठंड से थोड़ी निजात थी। लेकिन दोपहर बाद फिर से मौसम बिगड़ गया और इलाकों में बारिश शुरू हो गई।

दोपहर बाद फिर बदला मौसम का मिजाज

शाम को यमुनोत्री धाम समेत यमुना घाटी में बारिश शुरू हो गई। जिससे इलाके में फिर ठंड बढ़ गयी। वहीं, मौसम विभाग ने आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में गर्जन के साथ ही बारिश की संभावना जताई है।

तापमान में हल्की बढ़ोतरी के आसार

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। विक्रम सिंह ने बताया कि आज तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें