HighlightUttarakhandUttarakhand Weather News

मौसम का बदलता मिजाज, मार्च में जनवरी का एहसास, दो दिन तक ऐसा रहेगा प्रदेश में हाल

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज आए दिन बदलता दिखा रहा है। चार दिन से रुक-रुककर वर्षा-बर्फबारी का दौर जारी है। एक तरफ से बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से निजात मिली है तो दूसरी तरफ आम आदमियों की दुश्वारियां भी बढ़ती दिख रही है। मौसम के बदले मिजाज से तापमान ने भी गोता लगा दिया है।

दून समेत कई इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार

अधिकांश शहरों का तापमान सामान्य से आठ से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे बना हुआ है। जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक ठिठुरन बढ़ गई है। अचानक बदला मौसम मार्च में जनवरी का एहसास करा रहा है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले दो दिन यानि की 22 मार्च और 23 मार्च को पर्वतीय क्षेत्रों को छोड़कर दून सहित अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

दून में आमतौर से मौसम साफ रहेगा। आंशिक बादल छाए रहेंगे। दोपहर और शाम से गर्जन वाले बादल विकसित होने की संभावना है। ताममान में भी आठ डिग्री तक बढोत्तरी होने की संभावना है। ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अधिक बारिश ने बढ़ाई किसानों की परेशानी

मार्च का दूसरा पखवाड़ा चल रहा है। बारिश के होने से किसान परेशान हैं। गेहूं की फसल पकने को खेतों में तैयार है। अब अधिक बरसात गेहूं की फसल के लिए नुकसान दायक साबित हो रही है। किसान फसलों की सुरक्षा को लेकर परेशान हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें