HighlightUttarakhandUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, अगले पांच दिन ऐसा रहेगा हाल, बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी

उत्तराखंड के मौसम का मिजाज समय समय पर बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक बारिश की संभावना जताई है।

पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है।

बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 16 से 20 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही ओलावृष्टि और बिजली गिरने से जान-माल के खतरे की संभावना भी बन सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। बता दे हल्की बारिश और तापमान में कमी आने के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

पर्वतीय क्षेत्रों में खासकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्के हिमपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी

चमोली जिले में बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट बदली और बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश हुई जिससे ठंड बढ़ गईऔर गर्मी से निजात भी मिली।

वहीं जोशीमठ, गोपेश्वर, पोखरी, नंदानगर आदि क्षेत्रों में बूंदाबांदी देखने को मिली। मंडल घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देर शाम तक बारिश और बर्फबारी होती रही।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें