HighlightUttarakhandUttarakhand Weather News

25 से 26 फरवरी तक मिलेगी गर्मी से राहत, 28 फरवरी के बाद फिर चढ़ेगा पारा

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पड़ोसी राज्य पंजाब से होकर गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ के हल्के प्रभाव और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं ने एक बार फिर उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक मौसम का मिजाज बदल दिया है।

25 और 26 फरवरी को बारिश की संभावना

मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों तक उत्तर-पश्चिमी हवाओं की सक्रियता के चलते गर्मी से थोड़ी राहत रहेगी। मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती हैं। 25 और 26 फरवरी को एक बार फिर मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि, 28 फरवरी के बाद दक्षिणी-पूर्वी हवाओं के दबाव के चलते एक बार फिर गर्मी का दौर देखने को मिलेगा।

फरवरी में दर्ज की गई कम बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फरवरी के महीने में इस साल बहुत कम बारिश हुई है। आंकड़ों पर अगर नजर डाले तो फरवरी के महीने में जहां 44.7 मिलीमीटर सामान्य बारिश होनी चाहिए थी, वहीं पूरे राज्य में 2.5 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है।

बता दे मंगलवार देर शाम को राजधानी दून समेत जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी जैसे पर्वतीय जिलों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर देखने को मिला। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें