Big NewsUttarakhandUttarakhand Weather News

मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, 48 घंटे के भीतर इन पांच जिलों में बारिश और बर्फ़बारी के आसार

weather alert

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम लगातार बदल रहा है। जहाँ इन दिनों दिन शुरू होते ही चटक धूप खिलती थी तो वहीं मौसम विभाग ने भी प्रदेश के पांच पहाड़ी जिलों के लिए अगले 48 घंटे के दौरान हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ कुछ इलाकों में बिजली भी गिर सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। राजधानी दून और आसपास के मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने कि सम्भावना है।

फरवरी में केवल तीन दिन बारिश के आसार

उत्तराखंड में फरवरी में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी में सिर्फ तीन दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी में उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम रहने की संभावना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें