UttarakhandUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के मौसम ने बदली करवट, दून में फरवरी की शुरुआत में ही चढ़ने लगा पारा

uttarakhand weather

उत्तराखंड में इस बार लोगों को फरवरी में ही मार्च – अप्रैल की धूप और गर्मी का एहसास मिलने लगा है। हालात ये हैं कि तेज धूप के चलते फरवरी महीने में ही पारा चढ़ गया है।

मौसम विभाग की माने तो फरवरी में भी बारिश की कम ही उम्मीद दिख रही है। फिलहाल के पूर्वानुमान के अनुसार सिर्फ तीन दिन ही बारिश वाले दिख रहें हैं। फरवरी का अधिकांश हिस्सा सूखा ही बीतने वाला है।

हालांकि मैदानी इलाकों में ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। मौसम के बदलते मिजाज के चलते दून में ठंड का असर कम हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को दून में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी नौ डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

हिमस्खलन की चेतावनी

वही रक्षा भूसूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (DGRE) चंडीगढ़ के मुताबिक अगले चौबीस घंटे में उत्तराखंड के चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले में 3000 मीटर के ऊपर वाले क्षेत्रों में हल्की श्रेणी के हिमस्खलन होने के आसार है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें