Uttarakhand

प्रतिमा भौमिक ने केंद्रीय योजनाओं की जानकारी ली

Pratima Bhowmik inquired about central schemes
देहरादून। देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, में केंद्रीय राज्यमंत्री सुश्री प्रतिमा भौमिक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान का भ्रमण एवं निरक्षण किया गया। इस दौरान उत्तराखंड के समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास एवं प्रमुख सचिव समाज कल्याण वह राज्य सरकार के अन्य अधिकारियों सहित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के निदेशक डॉक्टर हिमांशु दास की उपस्थिति में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सुश्री प्रतिमा भौमिक ने केंद्र के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में राज्य के अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी जिससे प्रदेश के दिव्यांगजन अनुसूचित जाति जनजाति नशा मुक्ति आदि अनेकों योजनाओं की जानकारी दी।

उत्तराखंड के समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास ने केंद्रीय मंत्री को प्रदेश की जानकारियों से अवगत कराया व यहां संचालित विभिन्न योजनाओं के विषय में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी तत्पश्चात केंद्रीय राज्यमंत्री राज्य की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने डीडीआरसी देहरादून निरीक्षण किया गया। वह मंत्री के द्वारा राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण का दौरा किया ।वह बारीकी से दृष्टि दिव्यांग जनों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न आयामों को देखा वह गंभीरता से निरीक्षण किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें