Uttarakhand

जनता मिलन कार्यक्रम में सीएम धामी ने अधिकारियों को दी हिदायत

 

dhamiचंपावत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनबसा में आयोजित मुख्य सेवक जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर स्थानीय जनता की समस्याएं सुनी।

जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का लोगों ने विभिन्न अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया। मुख्यमंत्री ने कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया जबकि अन्य के लिए संबंधित अधिकारियों को जल्द निवारण के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनता मिलन कार्यक्रम में सड़क निर्माण, जल भराव, पेयजल, स्वरोजगार, सौर ऊर्जा, शौचालय निर्माण आदि की भी समस्याएं रखी।

मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समस्याओं का समय से निस्तारण करें जिससे किसी को भी अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्या जिस स्तर की हो उसका समाधान उसी स्तर पर होना चाहिए। बेवजह वह समस्या उच्च स्तर पर न आए, अगर ऐसा होता है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जायेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लौहपुरुष सरकार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित दौड़ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस दौरान प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष शशांक रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप पाठक, भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा सुश्री रेनू अग्रवाल, उपाध्यक्ष बीसूका संतोष थपलियाल, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी आरएस रावत अन्य लोग मौजूद रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें