Uttarakhand

आगामी पांच दिन तक रहेगा मौसम साफ

The weather will remain clear for the next five days
उत्तराखंड में आजकल पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम साफ है। मौसम विभाग ने आगामी पांच दिन तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना जताई है। साथ ही मैदानी इलाकों में कहीं कहीं सुबह और शाम के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान के अनुसार 29 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक राज्य के मैदानी इलाकों में अलग अलग स्थानों में सुबह के समय कोहरा छाएगा। जबकि एक और दो नवंबर को मौसम साफ रहेगा।

वहीं देहरादून में फिलहाल तीन नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। आगामी चार और पांच नवंबर को देहरादून में बादल छाने की संभावना है। 29 अक्टूबर यानी आज सुबह 11 बजे तक देहरादून का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के लगभग था। इसके अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इसके बाद 30 अक्टूबर से लेकर पांच नवंबर तक अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के करीब रहेगा। ऐसे में सुबह और शाम को ज्यादा सर्दी रहेगी और दिन का तापमान सामान्य रहेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें