Big NewsUttarakhand

बॉबी कटारिया को गिरफ्तार करने निकली उत्तराखंड पुलिस, नहीं मिला तो होगी कुर्की

BOBBY KATARIYAउत्तराखंड पुलिस अब बॉबी कटारिया को गिरफ्तार करने निकल पड़ी है। पुलिस टीम देहरादून से गुरुग्राम के लिए रवाना हुई है। उत्तराखंड पुलिस के पास बॉबी कटारिया के खिलाफ गैर जमानती वारंट है और इसे लेकर वो बॉबी कटारिया को गिरफ्तार करने निकली है।

आपको बता दें कि यूट्यूब पर वीडियो बनाकर डालने वाले बॉबी कटारिया के खिलाफ पुलिस ने देहरादून के कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर रखा है। बॉबी को पुलिस ने थाने में आकर अपना बयान दर्ज कराने का नोटिस भेजा लेकिन वो नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने उसे दोबारा नोटिस भेजा लेकिन वो फिर भी नहीं आया।

उत्तराखंड। SDM बोले, ‘इतना मारूंगा साले, ठीक हो जाएगा’, कांग्रेस पदाधिकारी से हुआ पंगा

इसके बाद पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट हासिल किया है। इसी वारंट के आधार पर पुलिस बॉबी कटारिया को गुरुग्राम से गिरफ्तार करने निकली है। पुलिस सूत्रों की माने तो अगर बॉबी उनके साथ कॉआपरेट नहीं करता है तो फिर पुलिस कुर्की के लिए अदालत में आवेदन डाल सकती है। अगर ऐसा हुआ तो बॉबी के फ्लैट इत्यादी की कुर्की भी संभव है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें