Big NewsNainital News

बड़ी खबर। बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बोले, जिस घर पर तिरंगा नहीं उसपर विश्वास नहीं

mahendra bhattहल्द्वानी में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने एक अजीब बयान दिया है। महेंद्र भट्ट ने कहा है कि जिस घर पर तिरंगा नहीं होगा उस घर पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। यही नहीं महेंद्र भट्ट ने कहा है कि बीजेपी कार्यकर्ता ऐसे घरों की फोटो खींचे और भेजें।

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बुधवार को पहली बार हल्दानी पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया है। महेंद्र भट्ट ने इस दौरान युवा मोर्चा की तिरंगा यात्रा में भी शिरकत की है।

ऐसे कैसे बनेगा उत्तराखंड सिरमौर? दस किमी का कंधों पर सफर, फिर मिली मौत

महेंद्र भट्ट ने इस दौरान कहा है कि जिस घर पर तिरंगा नहीं होगा उसपर विश्वास नहीं किया जा सकता है। भट्ट ने कहा है कि जिस घर पर तिरंगा नहीं होगा उसपर देश विश्वास नहीं कर सकता है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा है कि जिस घर में तिरंगा लहराता हुआ नहीं दिखाई दे रहा हो उस घर की फोटो भेजें। ताकि समाज को पता चल सके की यह परिवार तिरंगे का सम्मान नहीं करता।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद की भावना को जागृत करने के लिए सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और सभी सरकारी कर्मचारी अपने घरों में इस आजादी के अमृत महोत्सव को मनाएं ऐसी उनकी सभी से अपील है।

https://youtu.be/FiddVAsbJXw

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें