Big NewsUttarakhand

सीएम धामी की पहल, सोमवार को सचिवालय में हो सकेगा प्रवेश, अफसर सुनेंगे समस्याएं

secreatariat entry

 

उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ी पहल की है। सीएम धामी ने प्रत्येक सोमवार सचिवालय में मीटिंग्स पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही दफ्तरों में अफसरों को जनता से मिलने और उनकी समस्याएं सुनने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

दरअसल ये आदेश सीएम धामी काफी पहले ही कर चुके थे लेकिन आदेश जारी नहीं हुआ था। सोमवार को बाकायदा इसका आदेश जारी कर दिया गया है। अब राज्य सचिवालय में सोमवार को कोई मीटिंग आयोजित नहीं की जाएगी। कोई अपरिहार्य वजह न हो तो अधिकारी जनता से मुलाकात के लिए उपलब्ध रहेंगे।

उत्तराखंड। सीधे सीएम दफ्तर से जारी हुआ टीचर्स का तबादला आदेश, विपक्ष ने याद दिलाया एक्ट

सोमवार को आम लोगों को अधिकारियों से मिलने के लिए सचिवालय में प्रवेश आसान हो इसके लिए ऑनलाइन के साथ साथ निजी स्टाफ की आगंतुक पर्ची के आधार पर भी प्रवेश मिल सकेगा।

प्रवेश के लिए पहचान पत्र दिखाना आवश्यक होगा। यह पहचान पत्र आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, डीएल या इनमें से कोई एक हो सकता है। इन्ही के आधार पर प्रवेश पत्र जारी किया जा सकेगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें