Haridwar NewsHighlightRoorkee News

उत्तराखंड। पति छोड़ कम उम्र के प्रेमी के साथ भागी थी महिला, मिली तो हुआ हंगामा

ROORKEE NEWS STORY

 

रुड़की पुलिस ने अपने प्रेमी के साथ फरार हुई एक महिला को उसके पति के साथ दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ है। महिला के दो बच्चे भी हैं।

बताया जा रहा है कि रुड़की के गंगनहर इलाके में रहने वाली एक शादीशुदा महिला का एक शख्स के साथ काफी दिनों से प्रेमप्रसंग चल रहा था। महिला के दो बच्चे भी हैं।

हाल ही में महिला अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई। महिला के पति की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरु की तो महिला और उसके प्रेमी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। प्रेमी की उम्र महिला से कम बताई जा रही है। वहीं महिला के बच्चों की उम्र आठ साल और चार साल है।

उत्तराखंड। सेक्स रैकेट का खुलासा, मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद, कई गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस दोनों को गंगनहर कोतवाली लेकर आई। यहां महिला का पति और महिला के मायके वाले पहुंच गए। कोतवाली में ही दोनों पक्षों में झगड़ा शुरु हो गया। महिला के भागने के लिए दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। आखिरकार पुलिस ने खासी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया।

पुलिस ने महिला को उसके पति के साथ भेजने की कोशिश की लेकिन महिला मानने को तैयार नहीं हुई। महिला अपने प्रेमी के साथ ही जाने पर अड़ी हुई थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें