Big NewsDehradun NewsUttarakhand Weather News

बड़ी खबर। दून समेत इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी

weather alert

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला लगातार तेज होता जा रहा है। पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश से मुश्किलें बढ़ती जा रहीं हैं। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तराखंड। बद्रीनाथ हाईवे पर हादसा, खाई में गिरी गाड़ी, दो की मौत

इसके साथ ही प्रशासन और लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग की माने तो आज गढ़वाल मंडल के तीन व कुमाऊं मंडल के 2 जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी सलाह दी गई है कि वह एहतियात बरतें, क्योंकि बारिश का सिलसिला 24 घंटे से ज्यादा समय तक रहने की भी संभावना है। ऐसे में नदियों में उफान, सड़कों पर मलबा आने, चट्टाने खिसकने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें