Haridwar NewsHighlightRoorkee News

उत्तराखंड। महिला और उसकी छह साल की मासूम बेटी से सामूहिक दुष्कर्म

 

रुड़की में मां बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला और उसकी बेटी को गंगनहर के किनारे फेंक गए।

बताया जा रहा है कि सिविल लाइन कोतवाली में एक मां और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है। महिला के मुताबिक शुक्रवार रात पिरान कलियर से उसने अपने जानने वाले एक शख्स की कार में लिफ्ट ली। उस कार में कुछ लोग पहले से थे। महिला का आरोप है कि कार में ही उसके और उसकी छह साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने महिला और उसकी बच्ची को गंगनहर के किनारे फेंक दिया और कार लेकर फरार हो गए।

मंत्री रेखा आर्या पर स्मार्टफोन, साड़ी और सूट खरीद में घोटाले का आरोप

लहूलुहान महिला अपनी बेटी को लेकर सीधा पुलिस थाने पहुंची और अपने साथ हुई रेप की वारदात के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की माने तो कार सवार लोगों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की मदद भी ली जा रही है। कुल चार टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया है। वहीं महिला और बच्ची का मेडिकल कराया गया है। दोनों की हालत सामान्य है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें