Big NewsHaldwani NewsHighlightNainital News

बड़ी खबर। स्पा सेंटरों पर छापे, मौके से भागी महिलाएं

raid on spa haldwani news

हल्दवानी से बड़ी खबर है। हल्दवानी में स्पा सेंटरों पर महिला आयोग का छापा पड़ा है। इस छापेमारी के बाद स्पा सेंटरों में हंगामा मचा है। कई स्पा सेंटरों पर काम करने वाली महिलाएं भाग गईं हैं।

गुरुवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पुलिस और प्रशासन के साथ हल्दवानी शहर के स्पा सेंटरों पर छापा मारा। टीम स्पा सेंटरों पर कागजात और काम करने वालों की जांच के लिए पहुंची थी।

हे भगवान। रिटायर कर्मचारी से बनवा रहे फाइलें, देते हैं 20 हजार महीना

इस दौरान टीम ने मसाज करने वाली महिलाओं के दस्तावेजों की भी जानकारी लेनी शुरु कर दी।

इसके बाद हड़कंप मच गया। स्पा सेंटर पर काम करने वाली कुछ महिलाएं मौके से ही भाग गईं। कुछ से पूछताछ की गई। वहीं दस्तावेज दुरुस्त न होने के चलते आयोग के निर्देशों पर दो स्पा सेटरों के खिलाफ चालान काट दिया गया।

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने साफ किया है कि स्पा सेंटरों को लेकर नई पॉलिसी आएगी। इस पॉलिसी में पुरुष की मसाज सिर्फ पुरुष की कर पाएगा और महिलाओं की मसाज के लिए सिर्फ महिलाएं ही होंगी। कुसुम कंडवाल ने माना है कि स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक काम हो रहें हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें