HighlightUttarakhand

बड़ी खबर। सीएम धामी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

HELICOPTER
CONCEPT

उत्तराखंड से बड़ी खबर है। खराब मौसम के चलते सीएम पुष्कर सिंह धामी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है।

बताया जा रहा है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा से देहरादून के लिए उड़े। इस दौरान उनका हेली तेज आंधी और हल्के बादलों के बीच फंस गया। टर्बुलेंस की वजह से चॉपर को उड़ाना मुश्किल हो गया। आनन फानन में पायलट ने चॉपर को पंतनगर में लैंड करा दिया। इसके बाद सीएम पंतनगर में ही रुके।

आपको बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी को आज देहरादून पहुंचना था और नागरिक उड्डयन विभाग की मीटिंग में शिरकत करनी थी। हालांकि सीएम के न पहुंच पाने की वजह से ये मीटिंग पहले ही रद्द कर दी गई थी।

फिलहाल बताया जा रहा है कि मौसम साफ होते ही सीएम देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।

https://youtu.be/mQ0VG0jhyhE

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें