Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव में अब इन अधिकारियों की एंट्री, गड़बड़ी पर रहेगी पैनी नजर

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: निर्वाचन आयोग ने चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए कई कदम उठाए हैं। अब भारत निर्वाचन आयोग ने चुनावी प्रक्रिया को अनुभव रखने वाले 15 पूर्व नौकरशाहों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इन पूर्व धिकारियों को विशेष चुनाव पर्यवेक्षक बनाकर उत्तराखंड समेत पांच चुनावी राज्यों में भेजा जा रहा है।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक ये सभी पर्यवेक्षक अपने-अपने निर्धारित राज्यों में चुनावी मशीनरी की ओर से किए जा रहे कार्यों की निगरानी करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि खुफिया इनपुट और शिकायतों के आधार पर कड़ी और प्रभावी कार्रवाई की जाए। चुनावी प्रक्रिया का अनुभव रखने वाले 15 पूर्व नौकरशाहों को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022 के लिए सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राम मोहन मिश्रा को स्पेशल जनरल ऑब्जर्वर, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार शर्मा को स्पेशल पुलिस ऑब्जर्वर और पूर्व IRS (आईटी) मधु महाजन को स्पेशल व्यय पर्यवेक्षक बनाया है। इन पर्यवेक्षकों को जो भी खुफिया जानकारी मिलती है, उसे पुख्ता कर उस पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सके साथ ही वोटरों की जो शिकायतें होंगी, उनका निस्तारण भी यही अधिकारी करेंगे।

उत्तराखंड में नियुक्त किए गए सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार शर्मा इसके पहले पश्चिम बंगाल चुनाव में विशेष पर्यवेक्षक थे। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राम मोहन मिश्रा को उत्तराखंड का अच्छा अनुभव है। मधु महाजन इससे पहले बिहार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी प्रेक्षक की भूमिका निभा चुकी हैैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें