Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather NewsUttarkashi News

उत्तराखंड: पूर्व दायित्वधारी ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में वापस लिया नाम, मैदान में इतने उम्मीदवार

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

उत्तरकाशी: जिले के तीनों विधानसभाओं गंगोत्री, यमुनोत्री और पुरोला सीटों पर एक-एक प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए हैं। नाम वापस के बाद अब जिले में 24 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यमुनोत्री से भाजपा के बागी प्रत्याशी जगबीर सिंह भंडारी ने कांग्रेस दीपक बिजल्वाण के समर्थन में नाम वापस लिया। हालांकि, जगवीर भंडारी एक दिन पहले ही कांग्रेस ज्वाइन कर चुके थे।

नाम वापसी के बाद अब पुरोला में 7, यमुनोत्री 9 और गंगोत्री विधानसभा सीट पर भी 9 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। पुरोला से अनिता और और गंगोत्री से पुष्पा चौहान ने आम आदमी पार्टी के डमी प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया, जबकि यमुनोत्री विधानसभा से निर्दलीय भाजपा के बागी निर्दलीय जगबीर सिंह भंडारी ने बीते रोज कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद आज यमुनोत्री विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बिजल्वाण के समर्थक में अपना नामांकन वापस लिया है।

जगबीर भंडारे के नामांकन वापस करने से जहां कांग्रेस को बड़ा फायदा हुआ है। वहीं, भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। भंडारी का यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में अच्छा प्रभाव है। वो जमीनी नेता हैं और पिछले करीब 40 सालों से सक्रिय राजनीति में हैं।

जिला में प्रत्याशियों की स्थिति

यमुनोत्री-9
1. दीपक बिजलवाण – कांग्रेस
2 केदार सिंह रावत – भाजपा
3 रमेशचंद्र रमोला – यूकेडी
4 संजय डोभाल – निर्दलीय
5 विपिन कुमार – सत्य बहुमत पार्टी
6 जीत सिंह भड़कोटी – निर्दलीय
7 जगवीर सिंह रावत – बीएसपी
8 मनोज कुमार – आम आदमी
9 विशाल सिंह बिष्ट – राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी।

गंगोत्री 9
1 विजय पाल सजवाण कांग्रेस
2 सुरेश चौहान भाजपा
3 कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी
4 विजय बहुगुणा समाजवादी पार्टी
5 बाबू राम जय महाभारत पार्टी
6 बुद्धि लाल बहुजन समाजवादी पार्टी
7 नवनीत उनियाल निर्णय लिया
8 जसवीर असवाल यूकेडी
9 महावीर प्रसाद भट्ट सीपीआई

पुरोला-6
1 मालचंद कांग्रेस
2 दुर्गेश्वर लाल बीजेपी
3 प्रकाश आम आदमी पार्टी
4 रामप्रसाद राष्ट्रीय लोक पार्टी
5 चौन सिंह समाजवादी पार्टी
6 उजली देवी बीएसपी

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें