Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: शाह, तानाशाह और दो उद्योगपति चला रहे देश: कांग्रेस

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

हल्द्वानी: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सापरा ने आज उत्तराखंड विधानसभा चुनाव पर गाना लॉन्च किया, जिसके बोल हैं…उत्तराखंड की पुकार, बदलेंगे भाजपा सरकार। इसके अलावा एक बुकलेट भी लॉन्च की गयी। जिसका नाम महामहंगाई, भाजपा लाई रखा गया है।

कांग्रेस 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में महंगाई, बेरोजगारी, और टैक्स वसूली को सबसे बड़ा मुद्दा बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया की इस समय शाह और तानाशाह और दो उद्योगपति देश को चला रहे हैं। उत्तराखंड के लोगों को डबल इंजन सरकार का कोई फायदा नही मिला है। कल आने वाले आम बजट को लेकर भी चरण सिंह सापरा ने कहा की महंगाई के दौर में केंद्र सरकार से बेहतर बजट की उम्मीद नही की जा सकती है।

बॉलीवुड अभिनेताओं पर भी चरण सिंह सापरा ने तंज कसते हुए उन्हें धृतराष्ट्र कहा। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। तब वे महंगाई के खिलाफ़ सड़कों पर उतर गए थे। लेकिन भाजपा सरकार में अभिनताओं को ईडी और इनकम टैक्स का डर सता रहा है। इसलिए वे केंद्र की मोदी सरकार के ख़िलाफ़ नहीं बोल रहे है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें