Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: फिर करवट बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

https://youtu.be/qU-AnuPwr8s

देहरादून: पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ है। हालांकि, तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं आया है। बर्फीली हवाएं और कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है। लेकिन, अब एक बार फिर से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। राज्य में फिर से बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में 3 और 4 फरवरी कक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनती नजर आ रही है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि हो सकती है।

उन्होंने बताया कि परिश्चमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर से मौसम करवट बदल सकता है। मौसम के करवट बदलने से तापमान में भी तेजी से गिरावट आ सकती है। हालांकि 5 फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें