Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : हरदा से मिलने के बाद पुलिस परिवारों की हुंकार, लाएंगे कांग्रेस सरकार

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

हल्द्वानी: विधानसभा चुनाव में पुलिस कर्मचारियों के ग्रेड पे का मुद्दा सबसे अहम है, कांग्रेस को अब पुलिस परिवार की महिलाओं का साथ मिल गया है। पुलिस परिवार की महिलाओं ने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर ग्रेड पे का मामला उनके सामने रखा।

पुलिस परिवार की महिलाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर वादाखिलाफी कर धोखा देने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि भाजपा को इस चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस बार पुलिस परिवार कांग्रेस के साथ है और कांग्रेस सरकार बनाकर ही दम लेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करने के बजाय हतोत्साहित कर रही है कांग्रेस सरकार बनने पर ग्रेड पे बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने अपने ही कर्मचारियों का मनोबल तोड़ने का काम किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें