Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightNainital NewsPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: BJP और भगत पर बरसे गजराज, परिवार और पैसे वालों को मिलता है टिकट

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

हल्द्वानी: कालाढूंगी विधानसभा सीट पर भाजपा की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। गजराज बिष्ट ने आज मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा की भाजपा उनसे नफरत करती है और उनके दिल मे पार्टी के लिए कोई जगह नही है।

इस दौरान गजराज बिष्ट बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने बंशीधर भगत और भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की पार्टी परिवारवाद और पैसे वालों को टिकट देती है। यही नहीं जिनके मां बाप नही हैं और जिनकी दिल्ली में कोई पकड़ नही है, उनके लिये भाजपा में कोई जगह नहीं है।

गजराज ने कहा की कालाढूंगी सीट से निर्दलीय मैदान में उतरने के बाद भी उनको जन समर्थन मिल रहा है। पूर्व सीएम विजय बहुगुणा पर भी गजराज ने निशाना साधते हुए कहा की सन 2014 में भ्रष्टाचारी विजय बहुगुणा को खुद कांग्रेस ने हटाया और भाजपा ने उनको पार्टी में लिया इसलिए वे किसी को नसीहत ना दें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें