Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : मदन कौशिक का निशाना, कुएं में चले गए हरीश रावत

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि 70 विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन कराए हैं। उन्होंने कहा कि जिन सीओं पर भाजपा नेता निर्दलीय मैदान में उतरे हैं, उन नेताओं को दो दिन में मना लिया जाएगा। मादन कौशिक ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी रही है। रामपुर तिराहा कांड में भी कांग्रेस शामिल रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 10 साल की सरकार घपले घोटालों की सरकार रही है। जबकि भाजपा की उत्तराखंड में जितनी भी सरकारें रही वह इमानदार रही हैं।

मदन कौशिक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से उत्तराखंड में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। गरीबी हटाओ का नारा कांग्रेस ने शुरू से लेकर मनमोहन सरकार तक दिया। लेकिन, भाजपा सरकार गरीबों के हित को लेकर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में चुनाव से पहले भगदड़ मच गई है। टिकट फाइनल होने के बाद कांग्रेस में प्रत्याशी बदल गए। आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता भगवान राम के लिए नगर में गए और अब वहीं से कुएं में चले गए हैं। अगले दो सप्ताह में सभी राष्ट्रीय नेता प्रदेश में सक्रिय होंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें