Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : पुलिस की गिरफ्त में अब्दुल, कई लड़कियों से कर चुका दुष्कर्म

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: पुलिस ने इस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर नजदीकियां बढ़ाने के बाद लड़कियों को अपने जाल में फंसाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी केवल नाबालिग ही नहीं, बल्कि अब तक कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म कर चुका है।

अब्दुल कलाम निवासी सिंघनीवाला, सहसपुर ने सिमरन नाम से अपनी फर्जी आइडी बनाकर नबालिग के साथ दोस्ती की और फिर उसकी अश्लील फोटो ले ली। इसके बाद आरोपित ने उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर सेलाकुई और ऋषिकेश स्थित गेस्ट हाउस में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस के अनुसार आरोपी अब्दुल कलाम और ऋषिकेश स्थित गेस्ट हाउस के मालिक के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार को आरोपित अब्दुल कलाम को सहारनपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर फर्जी आइडी बनाकर लड़कियों से बातचीत करता है।

जो लड़की उसके जाल में फंस जाती, उसे अलग-अलग जगह बुलाता और उसके लिए खरीदारी करता था। लड़कियां जब पूरी तरह से उस पर भरोसा कर लेती हैं तो वह सेलाकुई और ऋषिकेश में अपने दोस्त के गेस्ट हाउस में लेकर जाता और उनके साथ दुष्कर्म करता। आरोपी अब तक चार-पांच लड़कियों के साथ दुष्कर्म कर चुका है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें