Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather NewsUttarkashi News

उत्तराखंड : BJP को बड़ा झटका, इस नेता ने निर्दलीय कराया नामांकन

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगवीर भंडारी ने निर्दलीय नामांकन कराया है। युनोत्री विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी केदार रावत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भंडारी के मैदान में उतरने से मुकाबला रोचक हो गया है।

जगवीर भंडारी पूर्व में ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। उन्होंने यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। तब उन्होंने 10 हजार से अधिक वोट हासिल किए थे। क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका प्रभाव भी अच्छा है। ऐसे में उनके मैदान में उतरने से भाजपा को बड़ा झटका लगा है।

जगवीर भंडारी त्रिवेंद्र सरकार में दायित्वधारी भी रह चुके हैं। उनको टिकट मिलने की उम्मीद थी। सर्वे भी उनके पक्ष में था, बावजूद उनको टिकट नहीं दिया गया, जिससे वो नाराज चल रहे थे। तब से ही यह कहा जा रहा था कि वो निर्दलीय मैदान में उतरेंगे। आज उन्होंने नामांकन करा दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें