Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : 31 को खुलेंगे स्कूल, इनके लिए रहेंगे बंद, आदेश जारी

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: कोरोना की बढ़ते मामले को देखते हुए शासन ने स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया था। लेकिन, अब एब और आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार सरकारी, सहायताप्राप्त अशासकीय और निजी विद्यालयों में 10वीं, 11वीं व 12वीं की कक्षाओं में पढ़ाई 31 जनवरी से चालू होंगे।

इस आदेश में कहा गया है सिक आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही कक्षा एक से नौवीं तक विद्यालय बंद रहेंगे। इनमें आनलाइन पढ़ाई जारी रखी जाएगी। कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के नियंत्रण को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के क्रम में सरकार ने गुरुवार को यह आदेश जारी किया।

मुख्य सचिव डा एसएस संधु की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि सभी विद्यालयों में 10वीं व 12वीं की बोर्ड कक्षाओं के साथ 11वीं की कक्षाओं में आफलाइन मोड में पढ़ाई प्रारंभ की जाएगी। इस संबंध में विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से पृथक से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं होनी हैं। बोर्ड परीक्षार्थियों की आफलाइन पढ़ाई बाधित हो रही थी। ऐसे में परीक्षार्थियों को राहत देने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें