Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : दीपक बिजल्वाण को बर्खास्त करने के आदेश पर हाईकोर्ट की रोक!

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून : उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण को पिछले दिनों सरकार ने पद से हटा दिया था। इस मामले में दीपक बिजल्वाण ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए बड़ा फैसला दिया है। कोर्ट से सरकार को बड़ा झटका लगा है। सरकार के बर्खास्तगी के आदेश पर रोक लगा दी है। हलांकि, इस मामले में एसआईटी की जांच जारी रहेगी।

एक तरफ जहां चुनावी रंग में माहौल पूरी तरीके से गर्म हो चुका है। वहीं, दूसरी तरफ उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दीपक कांग्रेस में शामिल हो गए थे। दीपक कांग्रेस में शामिल होने के बाद चुनावी मैदान में हैं।

कांग्रेस ने अब दीपक को यमुनोत्री से मैदान में उतारा है। दीपक के कांग्रेस में शामिल होने बाद उनको पद से हटा दिया गया था। सरकार ने सात जनवरी को वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप में दीपक को हटाने के आदेश जारी किए थे, लेकिन अब दीपक को बड़ी राहत मिली है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें