Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड से बड़ी खबर: BJP में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय


देहरादून: एक तरफ किशोर उपाध्याय को कांग्रेस ने 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया। किशोर उपाध्याय ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। उनको भाजपा चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
किशोर उपाध्याय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। कांग्रेस में करीब 40 साल रहे। पिछले लंबे समय से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं चल रही थी। लेकिन, किशोर बार-बार यही कहते रहे कि वो कांग्रेस में ही रहेंगे। लेकिन, उनकी भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद कांग्रेस ने उन पर कार्रवाई कर दी।