Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कल ज्वाइन कर सकते हैं BJP!


देहरादून: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कल भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इस तरह की खबरें लगातार चर्चाओं में हैं। उपाध्याय को लेकर लंबे समय से ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। पिछले दिनों कांग्रेस ने उनको सभी पदों से हटा दिया था।
किशोर उपाध्याय की पहले पीएम नरेंद्र मोदी की देहरादून में हुई रैली में उनके भाजपा में शामिल होने की अफवाह उड़ी थी। उनकी भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार से मुलाकात हुई, तो अफवाहों ने फिर जोर पकड़ लिया। इसके बाद ही कांग्रेस ने उनको पदों से हटाने का फैसला लिया।
तब भी किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस छोड़ने को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया, लेकिन फिर से खबरें है कि किशोर उपाध्याय को भाजपा टिहरी ये भी अपना प्रत्याशी बना सकती है। माना जा रहा है कि कल किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो जाएंगे।