Bjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightNationalPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

बड़ी खबर : छात्रों का बवाल, पैसेंजर ट्रेन पर लगाई आग, स्टेशन पर पथराव

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी परीक्षा में धांधली के विरोध में छात्र उग्र हो गए। बिहार में विरोध के तीसरे दिन प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने गया में ट्रेन पर आग लगा दी। इस घटना पर गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने कहा छात्र किसी के बहकावे में न आएं। रेलवे ने एक कमेटी का गठन किया है जो जांच करेगी। कुछ छात्रों की पहचान हुई है। कार्रवाई जारी है।

एनटीपीसी रिजल्ट को लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार में अभ्यर्थियों के व्यापक विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है। रेल मंत्रालय ने एनटीपीसी और लेवल वन परीक्षा पर फिलहाल रोक लगा दी है। इसके अलावा रेल मिनिस्ट्री ने एक हाई पावर कमेटी का गठन कर दिया है।

यह कमेटी परीक्षा में पास और फेल हुए अभ्यर्थियों की शिकायत को सुनेगी और इसकी रिपोर्ट रेल मिनिस्ट्री को सौंपेगी। इसके बाद रेल मंत्रालय आगे का निर्णय लेगा। फिलहाल रेलवे की परीक्षा पर रेल मंत्रालय ने रोक लगा दी है। बता दें कि देशभर में 1.26 करोड़ छात्रों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था।

एडीजी निर्मल कुमार आजाद के अनुसार रेल पुलिस, त्च्थ् के साथ ही वहां जिला पुलिस की टीम मौजूद है। खुद गया के आरपीएफ भी मौजूद है। रेलवे में लॉ एंड ऑर्डर की समस्या बन गई है। इस पर काबू पाने के लिए रेलवे के आला अधिकारियों से बात की जा रही है। साथ ही सभी रेल जिला पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। क्योंकि, छात्र कभी भी कहीं भी रेलवे ट्रैक पर पहुंच जा रहे हैं और हंगामा करने लग रहे हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें