Assembly ElectionsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: यहां गाड़ियों से मिल रहे पैसे, 24 घंटे में 13 लाख बरामद

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

रुड़की: चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। राज्य की सीमाओं के साथ ही शहरों में भी लगातार विभिन्न जगहों पर चेकिंग की जा रही है। रुड़की में पुलिस की ओर से नारसन काली नदी और मंडावर चेकपोस्ट पर वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई है। रात के समय नारसन बॉर्डर पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से 4 लाख 83 हजार रुपये बरामद किए हैं।

विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर अन्य राज्यों से आने वाली गाड़ियों की सघन चेकिंग चल रही है। पुलिस की ओर से बार्डर पर गाड़ियों से शराब रुपये व हथियार आदि बरामद किए जा रहे हैं। रात के समय नारसिंह चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह पुलिस कर्मियों के साथ चेकिंग कर रहे थे।

इस दौरान हरियाणा नंबर के कार हरिद्वार की ओर जा रही थी। जिस पर पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें 4 लाख 83 हजार रुपये मिले। इस संबंध में गाड़ी चला रहे मुन्ना निवासी गुड्डा तहसील बुहाना जिला सोनीपत हरियाणा से पूछताछ की गई, लेकिन वह रुपयों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सका।

इसके बाद पुलिस की ओर से स्टैटिक सर्विलांस टीम को इस संबंध में जानकारी दी गई। टीम ने रुपयों को जब करते हुए कोषागार में जमा कर दिया है। बताते चलें कि पिछले 24 घंटे में मंगलौर और भगवानपुर पुलिस ने 13 लाख रुपये बरामद किए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें