Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : अरविंद पांडे भ्रष्ट मंत्री, मदन कौशिक और राजेश शुक्ला पर निशाना, CM को भी लपेटा, ठुकराल का ऑडियो वायरल

https://www.youtube.com/watch?v=mV9SpLT5rOQ

देहरादून: 2022 का सियासी संग्राम चरम पर है। भाजपा ने 59 सीटों पर पहले ही नामों का ऐलान कर दिया है। लेकिन, रुद्रपुर समेत 11 सीटों पर नामों का ऐलान अभी नहीं हुआ है। प्रत्याशियों की घोषणा होने से पहले भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल का ऑडियो वायरल हो गया है, जिसमें वो भाजपा नेताओं और सीएम के खिलाफ बोलते सुनाई दे रहे हैं। यह ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। फिलहाल, इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है।

विधायक राजकुमार ठुकराल की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है। तीन दिन पहले ही एक आडियो वायरल हुआ था, जिसमें हिंदुओं को गालियां दी थी। अब उनको एक और आडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित जिले के दो विधायकों को वह भ्रष्ट बता रहे हैं। ऑडियो में ठुकराल कह रहे हैं कि पैसा देकर अरविंद पांडे से कोई भी काम करा सकते हैं।

अब एक अन्य आडियो फेसबुक और वाट्सअप पर तेजी से फैल रहा है। ऑडियो में विधायक ठुकराल कहते सुने जा रहे हैं कि अरविंद पांडेय को हर काम का पैसा देना पड़ता है। उनके यहां बाथरूम भी करो तो उसका भी पैसा देना होता है। वह मंत्रियों में सबसे भ्रष्ट मंत्री हैं। जबकि विधायकों में सबसे भ्रष्ट विधायक किच्छा वाले हैं। इससे पहले मदन कौशिक थे। अब लोकप्रिय बन गए हैं।

राजेश शुक्ला पैसे लेने से वंचित रह गए तो वो भी उन तीन विधायकों से कम नहीं है। ऑडियो के वायरल होने पर पार्टी में हड़कंप मच गया है। इतना ही नहीं ठुकराल का एक और ऑडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि मुख्यमंत्री खटीमा में बंपर वोटों से हारने वाला है। ठुकराल का कहना है कि ऑडियो उनको नहीं और जल्द वो ऐसी हरकत करने वालों को बनकाब करेंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें