Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड : कांग्रेस आज जारी करेगी पहली सूची, तीन-चार सीटों पर अब भी उलझन

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: 2022 चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया का आज दूसरा दिन है। भाजपा की पहली लिस्ट जारी हो चुकी है। लेकिन, कांग्रेस की सूची का अब भी इंतजार है। माना जा रहा है कि आज कांग्रेस की पहली सूची आ जाएगी। शुक्रवार को तीन-चार सीटों को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर नाम फाइनल हो चुके हैं, जिनका आधिकारिक ऐलान आज कर दिया जाएगा।

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अंतिम फैसला ले लिया गया है, लेकिन देर रात नामों की सूची जारी करने का फैसला अंतिम समय में टाल दिया गया। शुक्रवार देर शाम दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल व प्रियंका की मौजूदगी में सीईसी की बैठक हुई। इसमें स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष अविनाश पांडेय के साथ अन्य सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मौजूद रहे।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में 55 प्रत्याशियों की पहली सूची पर सहमति बनी, लेकिन देर रात होने से इसे घोषित नहीं किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रत्याशियों की सूची शनिवार को जारी की जाएगी। भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद पार्टी नेताओं व विधायकों में असंतोष देखा जा रहा है। कांग्रेस की नजरें भाजपा के असंतुष्टों पर भी गढ़ी हैं।

पूर्व सीएम हरीश रावत का एक बयान आया, जिसमें कहा गया है कि तीन से चार सीटों पर को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर सहमति बन चुकी है। इन सीटों पर सीईसी को प्रत्याशियों के पैनल के आधार पर निर्णय लेना है। लैंसडौन सीट से कांग्रेस द्वारा हरक सिंह रावत की बहू को मैदान में उतारने की बात पर उन्होंने कहा कि ऐसा प्रस्ताव स्क्रीनिंग कमेटी के सामने आया, लेकिन अंतिम फैसला आलाकमान को लेना है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें