Bjp UttarakhandHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUdham Singh Nagar NewsUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: पुलिस को बड़ी सफलता, यहां पकड़ी गई लाखों की अफीम

corona virus patients in uttarakhand

खटीमा: जनपद ऊधमसिंह नगर के सीमांत कोतवाली खटीमा के अंतर्गत थाना झनकईया पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अवैद्य मादक पदार्थों की बिक्री, अवैध शराब की रोकथाम के लिए ऑपरेशन क्रैकडाउन चलाया जा रहा है। झनकईया पुलिस सुखी नहर के पास चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान विकास, प्रमोद कुमार और शिवचरण निवासी थाना बहेड़ी जिला बरेली को गिरफ्तार किया। उनके पास से लगभग दो किलो अवैध अफीम और एक मोटर साइकिल बरामद की गई है। अभियुक्तों के अनुसार अवैध अफीम बदायूं उत्तर प्रदेश से नेपाल मे बेचने के लिए ले जायी जा रहा थी। बरामद माल की कुल कीमत लगभग 10 लाख बताई जा रही है।

पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपीयांे न्यायालय में पेश कर दिया गया है। खटीमा सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि यह बड़ी सफलता है। पुलिा की संदिग्ध व्यक्तियों, अपराधियों और मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें