Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News

उत्तराखंड: विधायक के खिलाफ कार्यकर्ताओं का विद्रोह, भाजपा कार्यालय में लगे गो-बैक के नारे

corona virus patients in uttarakhand

देहरादून: चुनाव से ठीक पहले भाजपा में कार्यकर्ताओं का गुस्सा देखने को मिल रहा है। कई जगहों से विधायकों के खिलाफ कार्यकर्ताओं के विरोध की खबरें सामने आ रही है। यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत के खिलाफ देहरादून भाजपा मुख्यालय में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जोरादार नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं ने केदार सिंह रावत का टिकट काटने की मांग की है। बड़ी संख्या में देहरादून पहुंचे कार्यकर्ताओं की मांग है कि केदार सिंह रावत को टिकट नहीं दिया जाना चाहिए। उनका कहना है कि अगर भाजपा को यमुनोत्री सीट को बचाना है, तो केदार सिंह रावत को हटाना होगा।

इससे पहले भी केदार सिंह रावत के खिलाफ लोगों ने भाजपा आलाकमान को चिट्ठी लिखी थी। हाल ही में हरिद्वार ग्रामीण से विधायक और कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद के खिलाफ भी कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंच कर विरोध जता चुके हैं। नानकमत्ता विधायक के खिलाफ भी विरोध देखने को मिला था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें